छत्तीसगढ़

जिला बनाने को लेकर संघर्ष समिति का अभियान हुआ तेज,,,हुई आमसभा,,,मिला लोगों का अपार जनसमर्थन…

राजपुर।सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा विकासखंड कुसमी शंकरगढ़ राजपुर को मिलाकर राजपुर जिला बनाने की लगातार माँग जोर पकड़ रही है।समिति के संयोजक अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में चरणबद्ध रूप से कार्यक्रम आयोजित कर जिला बनाने के लिए संघर्ष किया जा रहा है।


      इसी कड़ी में रविवार को संघर्ष समिति के द्वारा राजपुर के हाई स्कूल ग्राउंड महुआपारा में बबीता विशवास लोक कला मंच के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए विशाल जन समूह से जिला बनाने को लेकर जन समर्थन मांगा गया।कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जन समूह को सबोधित कर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्व नंद कुमार पटेल के राजपुर को जिला बनाने के वादा को याद कराते हुए राजपुर को जिला बनाने की माँग पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि कुसमी शंकरगढ़ राजपुर को मिलाकर पृथक जिला बनेगा जिसका मुख्यालय राजपुर ही होगा और पृथक जिला बनाने की मुहिम को लगातार हम सभी को मिलकर प्रयास करते हुए आगे बढ़ना हैं।उन्होंने कहा कि स्व नंद कुमार पटेल ने अपने राजपुर प्रवास में दौरान राजपुर को जिला बनाने का वादा किया था।परंतु आज प्रदेश में कांग्रेस में शासन होने के बाद भी इस पर कोई विचार नही किया जा रहा है।कार्यक्रम में संघर्ष समिति के संयोजक अशोक अग्रवाल ने कहा कि सामरी विधानसभा में सभी ब्लाक मुख्यालयों में सभा कर जन समर्थन मांगा जायेगा और जब तक जिला नही बन जाता लगातार संघर्ष जारी रखा जाएगा उसके लिए यदि आंदोलन भी करना पड़े तो करेंगे। कार्य्रकम को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव ने कहा कि यदि राजपुर जिला बनता है तो हमे कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी, लोगो के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए दूर नही जाना पड़ेगा।कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा पार्षद महेंद्र गुप्ता राजेश पांडये टिल्लू व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन व आभार प्रदर्शन पार्षद विशवास गुप्ता ने किया कार्यक्रम के दौरान सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति के कैलाश अग्रवाल संजय सोनी पूरन देवांगन सुनील अग्रवाल भीमसेन सिंह मुन्नूलाल सिंह भीम अग्रवाल राजन सोनी मंजू अग्रवाल छोटू भारती उमेश सिंह रत्नाम्बर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक पुलिस विभाग का अमला एवं विशाल जन समूह उपस्थित थे।


मनाया गया जन्मदिन:-
सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के प्रारम्भ से पहले पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया इस दौरान उपस्थित लोगों ने बधाइयाँ व शुभकामनाएं दी।

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button