बलरामपुररामानुजगंज

ठगी के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार सरगुजा आईजी ने किया खुलासा

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले एवं अन्य राज्यों से लगभग 3 करोड़ की ठगी के मामले में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही इस मामले में पूर्व में ही 5 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों के पास से नगद एवं मोबाइल सिम भी जप्त किए गया है। इस मामले का खुलासा सरगुजा संभाग के आईजी अजय कुमार यादव ने प्रेसवार्ता कर की है।

बलरामपुर जिले एवं अन्य राज्यों से कलिंग एग्रो कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इनके खिलाफ बलरामपुर जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं बलरामपुर के साथ-साथ सरगुजा के विभिन्न थानों में मामला दर्ज है। इनके द्वारा लगभग 3 करोड़ के ठगी के मामले में पुलिस ने आज 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 लाख 26 हजार रूपये नगद 12 मोबाइल 3 नग एटीएम एक चेक बुक फर्जी दस्तावेज के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

इस मामले का खुलासा करते हुए सरगुजा संभाग के आईजी अजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों के खाते को भी सीज किया गया है जिसमे खाते में 24 लाख 50 हजार रुपए को सीज कर दिया गया है। आईजी ने बताया कि अगर समय रहते इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो क्षेत्र में लंबे ठगी की फिराक में थे ।

इस मामले में पूर्व में भी पांच आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पांच आरोपियों से 75 नगद 26 नग प्रीपेड एक्टिववेट सिम 6 नग मोबाइल एक डस्टर वाहन को भी जप्त करने में सफलता हासिल हुई थी। अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी झारखंड उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश बिहार अन्य राज्यों से की गई है।

आईजी ने इनाम देने की घोषणा

आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर पुलिस टीम को बधाई दी है साथ ही साथ टीम में शामिल लोगों को इनाम देने की घोषणा की है।

वही इस कार्रवाई में निरीक्षक -रमाकांत साहू , निरीक्षक संतराम आयाम ,निरीक्षक सुषमा सिंह, उपनिरीक्षक अमित गुप्ता, उप निरीक्षक विनोद पासवान, उप निरीक्षक रजनीश सिंह उपनिरीक्षक सतीश सहारे उप निरीक्षक मनोज सिंह संदीप सिंह रफैल तिर्की संतोष तिवारी शिव पटेल अंकित जयसवाल संतोष गुप्ता अभिषेक पटेल रिंकू गुप्ता साइबर सेल बलरामपुर प्र .आर कलेश्वर तिर्की मंगल सिंह अमित निकुंज अमरेंद्र सिंह सैनी प्रदीप सक्रिय रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button