छत्तीसगढ़बलरामपुर

तबियत थी खराब फिर भी नही छोड़ा जन सरोकार का काम,,,ऐसे हैं विधायक…

राजपुर। “सर तबीयत खराब है वापस चलते हैं बाद में कभी काम कर लेंगे,,, नहीं नहीं अभी लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं थोड़ा देर विश्राम कर लेता हूं अच्छा लगने पर इन से मिलकर ही वापस लौटूंगा” यह शब्द थे सामरी विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की आखिर किससे और क्यों कहा उन्होंने ऐसा पढ़िए पूरी खबर।
       सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज आज राजपुर क्षेत्र के ग्राम दुप्पी और चौरा के दौरे पर थे।चौरा पहुंचते ही संसद सचिव चलते चलते अचानक रुक गए, दरअसल उनकी तबीयत खराब हो गई और वह रास्ते में ही बैठ गए उन्हें देखकर उनके सुरक्षाकर्मी व अन्य लोग चिंतित हो गए। उन्होंने तत्काल उन्हें वापस जाने को कहा लेकिन संसदीय सचिव ने हार नहीं मानी और अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा नहीं मैं ठीक हूं, ग्रामीण मेरा इंतजार कर रहे हैं मैं उनसे मिलकर ही वापस लौटूंगा। थोड़ी देर बाद संसदीय सचिव ने ग्रामीणों से मुलाकात की और फिर वापस राजपुर विश्राम गृह पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल चेकअप किया। मेडिकल चेकअप होने के बाद संसदीय सचिव ने कुछ देर विश्राम किया तब कहीं उनकी सेहत में सुधार आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button