छत्तीसगढ़बलरामपुर

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक कि मौत दूसरा घायल,,,

राजपुर। राजपुर तहसील कार्यालय के समीप एनएच 343 मुख्य मार्ग पर सुबह 9:00 बजे हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक की गई जान। दरअसल आज सुबह 9:00 बजे रियाडांड़ ग्राम कर्रा निवासी बैजनाथ बड़ा पिता अमोल साय 30 वर्ष अपने साला संजीत पिता रामलाल 20 वर्ष ग्राम सेवारी प्रधानपारा निवासी के साथ राजपुर से डीजल लेकर अपने घर कर्रा की ओर जा रहा था व बारिश भी तेज हो रही थी जैसे ही यह बाइक सवार राजपुर तहसील कार्यालय के समीप पहुंचे ही थे तभी बलरामपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 13 एजी 6723 ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे जीजा बैजनाथ का मौके पर ही मौत हो गई वहीं साला संजीत को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल राजपुर एसडीएम शशि चौधरी,राजपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह व प्रधान आरक्षक पंकज पोर्ते अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर घायल को इलाज के लिए तत्काल राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी में भेज दिया है राजपुर पुलिस ने तत्काल वाहन को जप्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button