छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

बेरोजगारी भत्ता और रोजगार की मांग को लेकर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,जिला रोजगार कार्यालय का किया घेराव,रोजगार कार्यालय के बोर्ड के बगल में लगाया बेरोजगार कार्यालय बोर्ड,प्रदर्शन को देखते हुवे पुलिस बल रही मौजूद,आक्रोषित कार्यकर्ता जिला रोजगार कार्यालय के मेन गेट पर चढ़कर किये नारेबाजी…

कोरिया। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर कोरिया जिले के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी भत्ता और रोजगार की मांग को लेकर मनेन्द्रगढ़ स्थित जिला रोजगार कार्यालय का घेराव किया.इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव चम्पा देवी पावले,भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,कोषाध्यक्ष राहुल सिंह,मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने शहर राम मंदिर से रोजगार कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदेश के भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शन को देखते हुवे भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी इसके बाद भी कार्यकर्ताओ ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को गिराकर रोजगार कार्यालय के गेट तक पहुंच गये और रोजगार कार्यालय के बोर्ड के बगल में बेरोजगार कार्यालय का बोर्ड लगाया दिया गया।

इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे द्वारा युवाओं के रोजगार और बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है मगर प्रदेश सरकार की ओर से कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो हम सभी युवा आगामी 24 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button