छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

न किसी की हार होगी,न किसी की जीत होगी…नारों से फिर गूंजेगा मनेन्द्रगढ़ का मिनी स्टेडियम,मनेन्द्रगढ़ में वार्डवार क्रिकेट का महासमर कल से,आयोजन को लेकर सभी तैयारी पूर्ण…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में “मनेंद्रगढ़ प्रेसीडेंट क्लब” द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित वार्ड स्तरीय मनेंद्रगढ़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 मई गुरूवार से होगा जिसमें शहर के 22 वार्डों की टीम मिनी स्टेडियम की दूधिया रोशनी में 10 दिनों तक खिताब के लिए जोर-आजमाईश करेंगी। प्रेसिडेंट क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 29 मई सोमवार को रंगारंग समारोह के बीच खेला जाएगा।उल्लेखनीय है कि वार्डवार क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2011 से कराई जा रही है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक मैदान में उमड़ते हैं. जिसका समस्त क्षेत्रवासी पूरे साल भर इन्तेजार करते हैं. और अब तो इस प्रतियोगिता ने एक उत्सव का रूप ले लिया है। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच खेल प्रतिभाओं को अपना जौहर दिखाने का
अवसर प्राप्त होता है। बुधवार को क्लब की बैठक में टूर्नामेंट का फिक्चर रिलीज किया गया।

क्लब के अध्यक्ष आशीष सिंह ने जानकारी देते हुवे बताया कि उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त विधायक गुलाब कमरो,अध्यक्षता नपाध्यक्ष प्रभा पटेल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, पूर्व नपा अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, श्री सिद्धबाबा सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कक्कड़, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश गुप्ता”बड़कू”, महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष बबीता सिंह, प्रतिष्ठित व्यवसायी पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन फरमानिया, भाजपा नेता कमल केजरीवाल, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमित पोद्दार, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, जिला क्रिकेट संघ
के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह रैना, सचिव आशीष अग्रवाल, मनोज जैन, पार्षदगण,एम सी बी प्रेस क्लब के सदस्यगण,मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ के सदस्यगण,मनेंद्रगढ़ प्रेस क्लब के सदस्यगण होंगे। वहीं टूर्नामेंट को लेकर बताया कि मिनी स्टेडियम में 18 मई से आरंभ होने वाले टूर्नामेंट में रोजाना 2 मैच खेले जाएंगे। पहले दिन केवल एक मैच खेला जाएगा जिसमें भगत सिंह वार्ड क्र. 17 और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र. 20 की टीम आमने-सामने होगी। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच आगामी 27 और 28 मई को खेला जाएगा जबकि फाइनल मैच 29 मई सोमवार को रंगारंग समारोह के बीच खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button