छत्तीसगढ़बलरामपुर

नगर के अम्बे मोबाईल दुकान में लाखों की चोरी,,,जाँच में जुटी पुलिस…

राजपुर। बीती रात नगर के मुख्य मार्ग में अम्बे मोबाइल दुकान में अज्ञात लोगों के द्वारा दुकान में सटर खोल कर, दुकान में प्रवेश कर अज्ञात चोरों ने मोबाइल सहित पावर बैंक पर हाथ साफ कर दिया।


   बीती रात अज्ञात चोरों ने राजपुर मुख्य मार्ग में स्थित अम्बे मोबाइल दुकान पर धावा बोल बड़ी ही शातिराना तरीके से लाखों रुपये के मोबाइल सहित पावर बैंक ले उड़े। नगर के स्टेट बैंक के सामने स्थित अम्बे मोबाइल के संचालक संदीप मंडल पिता शैलेंद्र नाथ मंडल ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 अप्रैल की रात करीब 12.00 बजे से 1.00 बजे के दरमियान उक्त दुकान का शटर में लगे ताला को खोलकर दुकान के अन्दर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एमआई का 8 नग सैमसंग का 03 नग रियलमी का 08 नग, इनफिनिक्स का 05 नग विवो को 01 नग, ओपो का 08 नग आइटेल का 04 नग टेकनों का 05 नग एवं जिओ फोन का 01 नग मोबाइल सहित पावर बैंक 04 नग चोरो अज्ञात चोरों ने दुकान से पार कर दिया है। चोरी किए गए मोबाइल व पावर बैंक की कुल कीमत लगभग 500000/-(पांच लाख) रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दुकान संचालक के रिपोर्ट के बाद छानबीन तेज कर दी है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए चोरों की पतासाजी भी तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button