कोरियाछत्तीसगढ़

“न किसी की हार होगी,न किसी की जीत होगी, “इस टूर्नामेंट में जीत होगी तो सिर्फ मनेंद्रगढ़ शहर की जीत होगी” के नारों से गूंजेगा मनेन्द्रगढ़ का मिनी स्टेडियम, टूर्नामेंट के लिए जारी हुआ पिक्चर,26 अप्रैल से होगा टूर्नामेंट का आगाज

कोरिया। मनेन्द्रगढ़ में खेल प्रतिभाओ को उभारने और स्वस्थ्य मनोरंजन के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ प्रेसीडेंट क्लब द्वारा वर्ष 2011 से लगातार संचालित फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मनेन्द्रगढ़ कप 2022 का फिक्चर स्थानीय PWD रेस्ट हाउस में जारी किया गया. इस मौके पर प्रेसीडेंट क्लब मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का आगाज 26 अप्रैल से सुरु होकर 08 मई तक चलेगा। जिसमें शहर के सभी 22 वार्डों की टीम भाग लेगी। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का एक ही उद्देश्य है कि “न किसी की हार होगी,न किसी की जीत होगी, “इस टूर्नामेंट में जीत होगी तो सिर्फ मनेंद्रगढ़ शहर की जीत होगी”। यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें शहर के 400 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेकर मनेन्द्रगढ़ शहर का नाम रोशन करते है

आशीष सिंह ने शहर के सभी सम्मानीय नागरिको से आह्वान किया किया इस टूर्नामेंट को देखने मिनी स्टेडियम जरूर पहुंचे और अपने शहर के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उनका मनोबल बाधाएं। इस मौके पर शहर के सभी जनप्रतिनिधि,समिति के सदस्य,राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button