छत्तीसगढ़बलरामपुर

नगर पंचायत द्वारा की गई जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,मिली आवेदनों पर तत्काल निराकरण का आश्वासन…

राजपुर। नगर पंचायत द्वारा वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में जन समस्या निवारण शिविर के अंतर्गत माँग समस्या और सुझाव हेतु सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया।
       शिविर में वार्ड क्रमांक 01 एवं 02 के वार्ड वासियों ने अपनी मांग और सुझाव हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश कुशवाहा के द्वारा तत्काल प्रभाव से निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। शिविर में पटेल चौक से बकसपुर सीमा तक,मुख्य मार्ग से सेमरा बकसपुर पहुंच मार्ग बकसपुर से बागड़ी तक पहुंच मार्ग की मांगे रखी गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव राम,मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश कुशवाहा,वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद महेंद गुप्ता,वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद धरम सिंह मरावी,वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद शिव प्रसाद सिंह पोर्ते,नगर पंचायत इंजीनियर मुकेश दुबे,राजन त्रिपाठी, नगर पंचायत के कर्मचारी दया शंकर गुप्ता, लखपति राम,अनुराग तिवारी,जय सिंह,कृष्ण पवाले,सोमर साय,कार्तिक जयसवाल,सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button