“खबर का बड़ा असर” डॉक्टर आपके द्वार योजना की हुई शुरुआत, पहले दिन ही कई ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ…

मनेन्द्रगढ़ । khabar30 के खबर का एक बार फिर से बड़ा असर हुआ है . दरअसल “डॉक्टर आपके द्वार” योजना के तहत जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधा आठ महीने बीत जाने के बाद भी लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था । इसको लेकर khabar30 द्वारा 25 जून को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी. खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया और आज से ग्रामीण क्षेत्र में डॉक्टर आपके द्वार के तहत लोगो को स्वास्थ्य सुविधा मिलने लगी है । आपको बता दे कि जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा विस्तार के उद्देश से प्रदेश के चार जिलों कोंडागांव, सारंगढ़ , मोहला-मानपुर और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में “डॉक्टर आपके द्वार” नाम से एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की गई थी . नवम्बर 2024 में शुरू हुई इस योजना के तहत प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका ने सभी चार जिलों को एम्बुलेंस सहित जरूरत के सभी सामग्री भी मुहैया कराई गई थी । इस एम्बुलेंस में एक एमबीबीएस डॉक्टर, स्टाप नर्स, लैब टेक्नीशियन और ड्राइवर की नियुक्ति होनी थी . मगर मनेन्द्रगढ़ में यह योजना दम तोड़ती हुई नजर आ रही थी । हालात यह थे कि नई एम्बुलेंस सिटी कोतवाली के कबाड़ वाली गाड़ियों के साथ आठ महीने से खड़ी थी । अब योजना के तहत एम्बुलेंस ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करने लगी है . खबर लिखने तक तीस ग्रामीणों ने इस योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ लिया ।




