छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

पांचवी कक्षा की नन्ही छात्रा बनी एक दिन के लिए कोतवाली प्रभारी, पुलिसिया अंदाज में बोली जाव चोर को गिरफ्तार करके लाओ…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में बाल दिवश के अवसर पर सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में पुलिस ने अनोखी पहल करते हुवे एक ग्रामीण छात्रा को एक दिन का कोतवाली प्रभारी बनाया गया। इस दौरान ग्रामीण परिवेश के बच्चों को सिटी कोतवाली में बुलाकर कोतवाली की कार्यवाही से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गयी। इस दौरान जब छात्रा पूजा यादव को कोतवाली प्रभारी की कुर्सी पर बैठाया गया और उससे कोतवाली एएसआई आर.एन. गुप्ता पूछा कि क्या निर्देश है तो छात्रा ने कहा जाव चोर को गिरफ्तार कर के लाओ. इस दृश्य को देख वहां के लोग दंग रह गए।

इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ एसडीओपी राकेश कुर्रे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एनसीबी टी.आर. कोशिमा के निर्देश पर पहल करते हुवे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बाल दिवस पर पुलिस के प्रति भय को दूर करने,और बाल अपराध जैसी घटना को रोक लगाने के मकशद से इस प्रकार का आयोजन प्रति वर्ष बाल दिवश के दिन कराया जाता है। इस दिन बच्चों को कोतवाली का भ्रमण करा कर पुलिस की कार्य प्रणाली की जानकारी दी जाती है । इसी तारतम्य में आज शासकीय बालक प्राथमिक शाला की एक छात्रा पूजा यादव को सिटी कोतवाली प्रभारी बनाया गया और कोतवाली में संधारित होने वाले अभिलेखों की जानकारी दी गयी। इस दौरान बच्चों को कोतवाली परिसर में बने वाल पेंटिंग का भ्रमण करा बच्चों से संबंधित होने वाले अपराधों एवं कानूनी प्रावधानों के साथ “गुड टच,बैड टच” की जानकारी दी गयी।

Related Articles

Back to top button