छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

“एमसीबी प्रेस क्लब” की कार्यकारणी की हुई घोषणा,सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति,आगामी शपथ ग्रहण को भव्य रूप देने के लिए हुई चर्चा…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी प्रेस क्लब की दूसरी बैठक मनेन्द्रगढ़ के पिपरिया में सम्पन्न हुई. जिसमें संगठन अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कार्यकारणी की घोषणा की. जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति पारित किया। वही आगामी दिनों में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप देने के मकशद से जिले भर से आये सदस्यों से विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रंजीत सिंह ने सदस्यों को जानकारी देते हुवे बताया कि संगठन का पंजीयन हो गया है. साथ ही शासन के द्वारा मनेन्द्रगढ़ में संगठन के भवन निर्माण के लिए मिलने वाली भूमि की प्रक्रिया अंतिम दौर में है. इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाही लगभग हो गयी है. जल्द ही एमसीबी कलेक्टर द्वारा भूमि आवंटन कर संगठन को प्रदान की जाएगी जिसके बाद भूमि पूजन का कार्य कराया जाएगा।

कार्यकारणी इस प्रकार:- संयोजक- सतीश गुप्ता(मनेन्द्रगढ़),संरक्षक- 1- रामप्रसाद गुप्ता(मनेन्द्रगढ़,) 2- राजीव वर्मा(चिरिमिरी), सलाहकार- 1- रमन सिंह (चिरमिरी) 2- मृत्युंजय चतुर्वेदी (मनेन्द्रगढ़), अध्यक्ष- रंजीत सिंह (मनेन्द्रगढ़), महासचिव- सरवर अली(चिरमिरी), उपाध्यक्ष- 01- देवेंद्र पांडेय(जनकपुर) 02- राजेन्द्र कुमार शर्मा “बब्बी” (खड़गवां),03-अभिजीत मुखर्जी (चिरिमिरी), सचिव- 01-गुरदीप अरोरा (मनेन्द्रगढ़),02-भीमसेन गुप्ता (जनकपुर), संयुक्त सचिव- 01- महेश साहू (बरबसपुर) 02- अरुण श्रीवास्तव(मनेन्द्रगढ़), संगठन सचिव- धीरज मौर्य (केल्हारी) कोषाध्यक्ष-रविकांत सिंह राजपूत (मनेन्द्रगढ़), विशेष आमंत्रित सदस्य:- 01-श्रीकांत शुक्ला(चिरमिरी) 02- विनय पांडेय(मनेन्द्रगढ़) 03- प्रवीण निशि (मनेन्द्रगढ़) 04- रफ़ीक मेमन (मनेन्द्रगढ़) सभी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े एमसीबी जिले के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि समय-समय पर सदस्यों के कार्यों का आंकलन करते हुवे वरिष्ठ सदस्यों के सलाह लेते हुवे बैठकों में सभी की सहमति से पदाधिकारियों में बदलाव हो सकता है. इस कार्यकारणी के अलावा वर्तमान में सभी सम्मानीय सदस्य संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे। सभी सदस्यों के विचार आमंत्रित रहेगा. संगठन का सभी निर्णय आम बैठक में प्रस्ताव पारित के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button