बलरामपुर

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष विधायक के खिलाफ खुलकर आए सामने, विधायक को अपने गिरेबान में झांकने की दी नसीहत…

बलरामपुर– रायपुर में हुए प्रेस कान्फ्रेंस में बृहस्पत सिंह ने आरोप लगाया, “मुझे जान का खतरा है। मंत्री टीएस सिंहदेव करा सकते हैं मुझपर हमला तथा महाराजा हैं मेरी हत्या भी करा सकते हैं। मंत्री सिंहदेव कांग्रेस विधायकों का अपमान करते हैं।” इन आरोपों के बाद संगठन ओर विधायक के बीच का अन्तः कल्ह खुलकर सामने आ गया है। इस मामले में पूर्व कांग्रेश जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि विधायक बृहस्पति सिंह कुंठित होकर इस तरीके का आरोप स्वास्थ्य मंत्री पर लगा रहे हैं और इस तरीके का आरोप लगाना उनकी कुटी मानसिकता को दर्शाता है वहीं लगातार संगठन को तोड़ने का काम विधायक ने किया है संगठन का किसी भी प्रकार का कोई भी काम नहीं करते हैं वहीं स्वास्थ्य मंत्री हमेशा संगठन और सभी को समान रूप से लेकर चलते हैं वहीं हमें लगता है कि विधायक ने अपनी वाहवाही और मीडिया में चर्चा के लिए खुद ही इस तरीके का घटनाक्रम करवाया है मैं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को 50 सालों से जानता हूं वे तो हमेशा कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे हैं वहीं उनके पूर्वज भी कांग्रेस के प्रति समर्पण भाव रखते थे, वर्तमान कांग्रेस विधायक पहले भाजपा सपोर्टर थे और इस तरीके का आरोप स्वास्थ्य मंत्री पर लगाना शोभा नहीं देता, विधायक बृहस्पति सिंह पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि वह कितना पानी में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button