छत्तीसगढ़बलरामपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई गांधी व शास्त्री जी की जयंती,,,साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश…

राजपुर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल राजपुर के ग्राम पंचायत बगाड़ी में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में दोनों महापुरुषों के छाया चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे, मण्डल के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र शुक्ला ने गाँधी जी एवं शास्त्री जी के विचारों से अवगत कराया ।मंच का संचालन युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष शुभम सोनी ने किया।

कार्यक्रम उपरांत ग्राम पंचायत भवन एवं हरिजनपारा में बच्चों के खेल मैदान की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया जिसमें ग्राम पंचायत बगाड़ी के सरपंच रविप्रताप मरावी , गोपाल साहू , रामेश्वर यादव , सुरेश यादव , श्यामलाल रवि अनवर अंसारी , प्रशांत सिंह राजपूत , आशीष सोनी , बरकत अंसारी , नीतीश साहू , सियम्बर रवि, राजा गुप्ता , अमित गुप्ता , नितेश गुप्ता , विद्यासागर रवि, बिगन रवि, कमलेश्वर रवि, शंकर, अशोक, जगेश्वर, नन्दू , अर्जुन , धनकुमार रवि, भगत राम, नवल साय सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button