Uncategorizedकोरियाछत्तीसगढ़

भाजपा युवा मोर्चा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी सरकार का फूंका पुतला,जमकर की नारेबाजी

कोरिया। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बारह परिवार के घरों में आगजनी के मामले को लेकर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल मनेन्द्रगढ़ के द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने बंगाल की सरकार पर आरोप लगाते हुवे कहा कि प्रदेश सरकार आरोपियों को संरक्षण देने का काम कर रही है. बारह परिवार के लोगो को जिंदा जला दिया गया और सरकार हाँथ पर हाँथ रखकर सो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। इसलिए हम मांग करते हैं कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button