Uncategorizedकोरियाछत्तीसगढ़

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राहुल गांधी का फूंका पुतला,भाजयुमो कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में राहुल गांधी के प्रवास से पहले भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी के विरुद्ध भाजपा युवा मोर्चा ने मनेन्द्रगढ़ के गांधी चौक पर कांग्रेस के नेता व लोकसभा सांसद राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने भाजपा का झंडा और काले झंडे लेकर शहर के चौक चौराहों में घूमते हुवे कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुवे गांधी चौक पहुंचे जहां पुतला दहन किया गया।

पुलिस द्वारा पानी फेंकने पर भड़की महिला कार्यकर्ता

वहीं पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन एवं भाजपा की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच पुतला दहन को लेकर झूमा झपटी भी हुई। जिसे लेकर महिला कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुवे कहा कि पुरुष पुलिस के द्वारा हमारी महिला कार्यकर्ताओं के ऊपर पानी डालकर भिगाया गया है जो शर्मनाक है पुलिस को पुतला दहन रोकना ही था तो महिला पुलिस की व्यवस्था करनी चाहिए थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button