कोरियाकोरियाछत्तीसगढ़

मनेन्द्रगढ़ पुलिस की पहल,चलित थाना के तहत पहुंची ग्रामीण क्षेत्र। पुलिस पहुचिस न्याय बर झगड़ा ला निपटाए बर,आमा तरी छांव में झगड़ा निपटही गांव में

कोरिया। पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम घुटरा में चलित थाना का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच पंच के अलावा विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस ने सरपंच ,पटेल ,कोटवार के कानूनी कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गयी। आयोजन में ग्राम सरपंच, उप सरपंच, पंच सहित गांव के ग्रामीणों को कानून की बारिकियों के बारे में जानकारी दी गयी.

वहीं मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह ने महिलाओं के अधिकार और अपराध रोकथाम संबधीत, यातायात का उल्लधंन करने से होनी वाली हानियों,माल वाहन ट्रेक्टर में सवारी न बैठने,दुपहिया वाहन में ट्रिपल राइडिंग न करने, के साथ सायबर अपराधोें से बचने के तरीके बताये गये। साथ ही आमजन को शराब सेवन से परिवार-समाज को होने वाली हानियों के बारे में बताया गया.

पुलिस द्वारा आम जनता से शराब पीकर वाहन नही चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय फोन का उपयोग नही करने व शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बैंकों में निवेश करने हेतु सुझाव दिया गया. बाहर से आने वाले अनजान व्यक्तियों से पुछताछ करने व गांव में आने से मना करने कहा गया। नाबालिक बच्चों से संबधित अपराधों की सूचना थाना में देने समझाईस दी गयी. सामाजिक बुराई अपराध शराब, सट्टा, जुआ जैसे अपराधों से मुक्त ग्राम बनाने हेतु थाना प्रभारी द्वारा आग्रह किया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button