छत्तीसगढ़धार्मिकबलरामपुर

यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन,,, कृष्ण जन्माष्टमी पर शांति व्यवस्था बनाने की रखी मांग…

बलरामपुर। सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष हरी प्रसाद यादव एवं सर्व यादव समाज प्रदेश संगठन मंत्री शिवनाथ यादव के नेतृत्व में कलेक्टर बलरामपुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप मांग की गई कि भारत में हर जगह कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है एवं हमारे छत्तीसगढ़ में भी कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी उत्सुकता के साथ मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे दही हांडी फोड़,यादव समाज के लोग दूध स्नान व अन्य कई प्रकार के जन्मोत्सव की खुशी में कार्यक्रम आयोजित करते हैं।लेकिन इन कार्यक्रमों में कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोग मांस मदिरा का सेवन कर कार्यक्रम को बाधित करते हैं। इसे देखते हुए सर्व यादव समाज के लोगों के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में कलेक्टर को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मांस व मदिरा की दुकान पूर्णता बंद करने का आग्रह किया हैं।


          इस दौरान भुवन यादव रामाधार यादव महावीर यादव बंशीधर यादव रमेश यादव राजेंद्र यादव अमित यादव रामप्यारी यादव पवन यादव सीताराम यादव संतोष यादव जयप्रकाश यादव रामधनी यादव तथा दर्जनों सर्व यादव समाज के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button