छत्तीसगढ़बलरामपुर

कोयला चोरी के मामले में पिकअप जप्त,,,चालक हिरासत में…

राजपुर। पुलिस ने कोयला चोरी में मामले में एक कोयला लोड पिकअप सहित चालक को गिरफ्तार किया है।
       पुलिस ने बताया कि सात फरवरी को पुलिस स्टाफ के ग्राम भ्रमण के दौरान ग्राम मरकाड़ाड की ओर रवाना हुए थे तभी मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम लोधीड़ाड़ से बिना नम्बर के सफेद रंग का पीकअप गाड़ी में चोरी का कोयला लोड़ होकर ग्राम धंधापुर की ओर जा रहा है। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम रवाना होकर लोधीड़ाड आंगनबाड़ी के पास पिकअप को रोका जिसमें 02 टन कोयला किमत 6000.00 हजार रूपये का लोड था जिसे चालक मोहन सारथी चला रहा था।पुलिस के जांच में चालक कोयला में संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ग्राम पवनपुर थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर निवासी मोहन सारथी पिता गंगा राम सारथी उम्र 25 वर्ष को पिकअप सहित धारा 41 (1-4), 379 के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।
    कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सउनि नीलमणी कुजूर, प्रधान आरक्षक श्यामलाल भगत, पंकज पोर्ते, आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, बिजेन्द्र भगत, लखेश्वर पैकरा, पवन सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button