बलरामपुर

ओलावृष्टि से प्रभावित धान खरीदी केन्द्र बरदर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण


कलेक्टर कुन्दन कुमार ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के क्रम में धान खरीदी केन्द्र बरदर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से धान के रख-रखाव की जानकारी ली और मौसम को देखते हुए सभी तैयारियां रखने के निर्देश दिये। समिति प्रबंधक ने उन्हें बताया कि ओलावृष्टि से धान का नुकसान नहीं हुआ है तथा धान का उठाव किया जा रहा है। खरीदी के लिए पर्याप्त बारदाने उपलब्ध है, आने वाले दिनों में कोई दिक्कत नहीं होगी। कलेक्टर ने इस दौरान किसानों से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्होंने बड़ी ही आसानी से अपना धान बेचा है और समिति में धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। प्रशासन की व्यवस्था से किसानों में भी खुशी है और समय में भुगतान भी किया जा रहा है। किसान शंकर मिंज ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने 01 तारिख को 137 बोरा धान बेचा है और उसकी राशि भी उसे मिल चुकी है। धान बेचने से लेकर भुगतान तक कोई समस्या नहीं आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button