बलरामपुर

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को फसल बीमा व आर.बी.सी 6-4 अंतर्गत किसानों को दी जाएगी सहायता राशि कलेक्टर ने की किसानों से चर्चा

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS



बलरामपुर जिले में मौसम में अचानक हुए बदलाव तथा ओलावृष्टि के कारण जिले का बलरामपुर विकासखण्ड आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। ओलावृष्टि से किसानों के फसल एवं सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने ओलावृष्टि से प्रभावित बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम जरहाडीह, राधाकृष्णानगर, सागरपुर, सुर्रा का दौरा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और किसानों से चर्चा कर शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व, कृषि और उद्यानिकी विभाग की संयुक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही किसानों को फसल बीमा व आर.बी.सी 6-4 के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराया जाये। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने तहसीलदार को निर्देशित किया है कि वे पटवारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें और किसानों के क्षतिग्रस्त फसल रकबा का आंकलन कर प्रविष्टि करें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित कोई भी किसान छूटना नहीं चाहिए और कल तक सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जाये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button