छत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीपुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजा

रामानुजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस केस में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

रामानुजगंज, 20 नवंबर 2025
रामानुजगंज पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपी का नाम तूफानी पासवान, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड 06 रामानुजगंज है। वह पहले से फरार था। पुलिस ने उसे 19 नवंबर को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

मामला 12 अक्टूबर से शुरू हुआ था, जब पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर नशे के कारोबार पर सख्त नजर रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंटू सोनी को रिंग रोड क्षेत्र से पकड़ा। वह नशीले इंजेक्शन और टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।


पुलिस ने उसके कब्जे से अल्प्राजोलम टैबलेट 210 नग, रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 7 नग,एविल इंजेक्शन 5 नग
जब्त किए थे। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मंटू सोनी को नशे की सप्लाई देने वाले दो अन्य आरोपियों
दिलीप उर्फ भलटू गुप्ता (निवासी गोदारमना, झारखंड)
और रमेश कश्यप (निवासी रामानुजगंज)
को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा।

अंत में फरार चल रहा आरोपी तूफानी पासवान भी पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button