छत्तीसगढ़बलरामपुर

युवा कांग्रेस ने पीएम और ईडी का किया पुतला दहन…

राजपुर। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आव्हान पर एवं युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ई डी के द्वारा बेवजह परेशान किये जाने को लेकर बलरामपुर जिला के राजपुर गांधी चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ED का पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा भुपेश बघेल सरकार सभी वर्गों के हित मे काम कर रही है जिससे भाजपा घबरा गई है उनके पास कोई मुद्दा नही है इसलिए हमारे नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर ED के द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है।इतिहास गवाह है सत्य परेशान हो सकता पराजित नही। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी और ED के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया।

पुतला दहन के दौरान आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष इंजीनियर,युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर,NSUI जिलाध्यक्ष रूपेश यादव,राजु तिर्की,राहुल गुप्ता, प्रयाग यादव,अभय सोनी, तेजप्रताप सिंह,विरेन्द्र यादव,अमीन,राजाराम,पिंटू यादव अमन सोनी,रॉकी वर्मा,राजकुमार यादव,बबलू दास , देवा,रवि कुमार, रविशंकर,विमल,रमा,अशोक,पुष्पेंद्र सहित बड़ी  संख्या में युवा कांग्रेस एवं NSUI के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button