कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदुर्गपुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरशंकरगढ़सरगुजासुरजपुर

रामचंद्रपुर में पुलिस कार्रवाई पर बवाल, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की ने चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप


रामचंद्रपुर में पुलिस कार्रवाई पर बवाल, पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार तिर्की ने चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप, 12 घंटे का अल्टीमेटम


बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम रामचंद्रपुर में पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। अंबिकापुर के पूर्व महापौर एवं कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार तिर्की ने विजयनगर चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
डॉ. तिर्की ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा के भीतर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।


सुबह 6 बजे बिना वारंट घर में घुसने का आरोप


ग्रामीणों के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 6 बजे की है। विजयनगर चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह 10–12 पुलिसकर्मियों के साथ बीडीसी प्रतिनिधि मोहम्मद बख्श के घर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस बिना किसी सर्च वारंट या गिरफ्तारी वारंट के जबरन घर में घुस गई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब परिवार के सदस्य आंगन में आए, तो महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली और धक्का-मुक्की भी की।
परिजन को जबरन ले जाने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि मोहम्मद बख्श उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद पुलिस ने उनके एक परिजन को कथित तौर पर गाली देते हुए घसीटकर पुलिस वाहन में बैठा लिया। घटना के दौरान परिवार की महिलाओं के रोने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों ने पुलिस से सर्च वारंट और गिरफ्तारी वारंट दिखाने की मांग की, लेकिन आरोप है कि चौकी प्रभारी ने वारंट दिखाने से इनकार कर दिया और धमकी देते हुए पुलिस बल के साथ मौके से चले गए। की कार्रवाई से जुड़ा मामला

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से जुड़ा मामला

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के आदेश के पालन में दिनांक 09 दिसंबर 2025 को बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान तहसीलदार रामचंद्रपुर अश्वनी चंद्रा, नायब तहसीलदार, पटवारीगण एवं अन्य राजस्व कर्मचारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।


कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने एकजुट होकर राजस्व एवं पुलिस अमले के साथ धक्का-मुक्की की, गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान शासकीय कार्य में गंभीर रूप से व्यवधान उत्पन्न हुआ था।

, तो दूसरी और कांग्रेसियों का आरोपलगाया है की रामचंद्रपुर में वन विभाग का अतिक्रमण हटाने के प्रस्तावित कार्यक्रम है  इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध या बाधा न हो, इसलिए बीडीसी प्मोहम्मद बख्श को पहले ही हिरासत में लेने का प्रयास किया गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया।


मौके पर पहुंचे डॉ. अजय कुमार तिर्की, पुलिस को सुनाई खरी /खरी
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार तिर्की अंबिकापुर से सीधे रामचंद्रपुर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और कथित कार्रवाई को कानून के खिलाफ बताया।
डॉ. तिर्की ने कहा कि बिना वारंट किसी के घर में घुसना और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना गंभीर अपराध है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

12 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

डॉ. तिर्की ने प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट कहा है कि यदि 12 घंटे के भीतर चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह पर कार्रवाई नहीं होती, तो कांग्रेस पार्टी और ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button