बलरामपुर

विधायक बृहस्पति सिंह जिला जेल के अशासकीय संदर्शक नियुक्त दोनों संदर्शक को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

विधायक बृहस्पति सिंह की अनुशंसा पर बलरामपुर जिला जेल के लिए गृह जेल विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के द्वारा वार्ड क्रमांक 12 के निवासी एवं जिला खनिज न्याय बोर्ड के सदस्य पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल एवं नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूपवंती जयसवाल को जिला जेल रामानुजगंज के लिए अशासकीय संदर्शक नियुक्त किया गया दोनों ने रामानुजगंज स्थानीय विधायक बृहस्पति सिंह से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया है कि आपके द्वारा दिए गए कार्य पूरी निष्ठा से निभाएंगे और आपने जो विश्वास हम दोनों पर दिखाया है उसके लिए आपको धन्यवाद वही अरुण अग्रवाल और  रूपवंती जयसवाल

विधायक बृहस्पति सिंह के निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ दे कर धन्यवाद ज्ञापित किया है उन्होंने विधायक को विश्वास दिलाया है कि आपके द्वारा दिए गए कार्य को पूरी निष्ठा पूर्वक निभाएंगे

विधायक बृहस्पति सिंह ने रूपवंती जयसवाल और अरुण अग्रवाल के को मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button