कोरियाछत्तीसगढ़

व्यवसायिक परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त,,,

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर के पत्र क्र० / व्यापम / 2022 / 885 रायपुर दिनांक 17.05.2022 के परिपालन में छ०ग० व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित पी. ए. टी./ पी. व्ही. टी. (PAT / PVPT22 ) प्रवेश परीक्षा 2022 दिनांक 05 जून 2022 (रविवार) को प्रवेश परीक्षा पूर्वान्ह 9:00 से 12:15 बजे तक आयोजित की गई है। उपरोक्त परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन जैसे केन्द्र निर्धारण, गोपनीय सामग्री रवाना करने, गोपनीय सामग्री वितरण करने, परीक्षा के दौरान केन्द्रों में उड़नदस्ता भेजने एवं मूल्यांकन आदि कार्यों के साथ-साथ परीक्षा से संबंधित अन्य सुसंगत व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए श्री तुलसीदास मरकाम, डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा० ) चिरमिरी जिला कोरिया (छ०ग०) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button