बलरामपुर

जिले में कला जत्था दल के माध्यम से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार

बलरामपुर जिले में राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में कला जत्था दल के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने कला जत्था दल के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस हेतु जिले के विभिन्न ग्रामों को चिन्हांकित किया गया है।


उल्लेखनिय है कि कला जत्था दल के द्वारा नाट्य, नृत्य, गीत व संगीत प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न ग्रामों में राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणजन जागरूक होकर शासन की योजनाओं का लाभ ले सकें। इसी कड़ी में आज आकाश फाउण्डेशन दल द्वारा अब तक विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम मानिकपुर, तातापानी, बलरामपुर बाजार, दलधोवा, बादा एवं रनहत तथा विकासखण्ड शंकरगढ़ ग्राम कमारी, भोदना, मनोहर, बेलसर, भरतपुर एवं जोकापाट में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने पहुंचकर कला जत्था दल द्वारा आयोजित नाट्य, नृत्य, गीत व संगीत का आनंद लिया। वहीं शासन की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कला जत्था दल के माध्यम से सुराजी गांव नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना आदि की जानकारी दी गई और ग्रामीणों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button