छत्तीसगढ़बलरामपुर

संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र ने तहसील कार्यालय राजपुर का किया औचक निरीक्षण…

बलरामपुर। सरगुजा संभागायुक्त श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने बलरामपुर-रामानुजगंज के राजपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस दौरान सरगुजा संभागायुक्त श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, सामान्य भविष्य निधि पासबुक तथा कार्यालय में संधारित किये जाने वाली अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित लिपिक से सेवा पुस्तिका और सामान्य भविष्य निधि पासबुक का नियमित संधारण तथा सेवा पुस्तिका में अंकित नाम व जन्म तिथि को प्लास्टिक कोटेड करने के निर्देश दिये तथा कार्यालय में कार्यरत् कर्मचारियों की व्यक्तिगत नस्ति संधारित करने तथा कार्यालय को नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिये।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विशाल महाराणा, तहसीलदार सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button