छत्तीसगढ़बलरामपुर

संसदीय सचिव ने किया छठ घाट का निरीक्षण,,,बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने लोगो से की चर्चा…

राजपुर। क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने राजपुर स्थिति गेउर नदी किनारे छठ घाट का निरीक्षण कर नगर पंचायत के कर्मचारियों व छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों के साथ आगामी छठ पर्व में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चर्चा की।
     राजपुर में छठ घाट बनाने की मांग लम्बे से की जा रही है।विधायक बदल गए परंतु अब तक किसी ने भी सार्थक पहल इस ओर नही की जिससे छठ मनाने वाले श्रद्धालुओं को हर वर्ष समस्याओं का सामना करना पड़ता है।स्थाई छठ घाट निर्माण की परिकल्पना को लेकर सामरी विधायक चिंतामणि महराज ने इस संबंध में चर्चा कर स्थाई छठ घाट निर्माण के दिशा में पहल करने की बात कही।आपको बता दे कि बीते 13 वर्षों से छठ घाट निर्माण के लिए छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों के साथ नगरवासी भी माँग कर रहें हैं। स्थाई छठ घाट को लेकर पूर्व में क्षेत्रीय विधायक सिद्धनाथ पैकरा व डॉ प्रीतम राम ने भी स्थाई छठ घाट निर्माण कराने की बात कही थी लेकिन अब तक स्थाई छठ घाट का निर्माण सिर्फ सपना बनकर रह गया। स्थानीय लोगो द्वारा छठ पूजा समिति बनाकर घाट की साज सज्जा सफाई प्रकाश व टेंट व्यवस्था कर छठ पूजा मनाने के लिए अस्थायी व्यवस्था करते आ रहे हैं। छठ घाट निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणि महराज एल्डरमैन राजीव गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा पार्षद महेंद्र गुप्ता सीएमओ राजेश कुशवाहा उपअभियंता मुकेश दुबे छठ पूजा समिति के सदस्य विश्वास गुप्ता रवि सोनी संजीव गुप्ता व निकयकर्मी दयाशंकर गुप्ता अनुराग तिवारी शुभम तिवारी व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button