बलरामपुरवाड्रफनगर

कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम स्कूल का निरीक्षण स्कूल में चल रहे निर्माण कार्यों को 15 दिवस के अंदर पूर्ण करने के दिये निर्देश
डीईओ, बीईओ, प्राचार्य एवं बीआरसी को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्वामी आत्मानंद स्कूल वाड्रफनगर एवं रघुनाथनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाड्रफनगर में कम्प्यूटर कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला कक्ष तथा परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्याें में प्रगति नहीं आने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी स्कूल के प्राचार्य व विकासखंड समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल के प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्माण एजेंसी से समन्वय कर 15 दिवस के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही स्कूल प्राचार्य को परिसर को साफ-सफाई करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, वनमंडलाधिकारी विवेकानंद झा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव ने हिन्दी माध्यम में कक्षा 6वी के बच्चों से मुलाकात की।

कलेक्टर ने छात्र जगदेव दुबे से अंग्रेजी पुस्तक पढ़ने को कहा छात्र जगदेव ने बड़े ही सरलता से अंग्रेजी का पाठ पढ़कर सुनाया। बच्चे के आत्मविश्वास से प्रभावित होकर कलेक्टर ने छात्र को अगले वर्ष अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश दिलाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।
इसी प्रकार कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल रघुनाथनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम व हिन्दी माध्यम के प्राचार्यों से चर्चा कर स्कूल की मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का निरीक्षण किया तथा संबंधित निर्माण एजेन्सी से 15 दिवस के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विशाल कुमार महाराणा, उप संचालक कृषि राजेन्द्र एक्का, उप संचालक पशु डॉ. बी.पी. सतनामी, अनुविभागीय वन श्री अनिल पैंकरा, तहसीलदार राजकुमार पैकरा सहित विकासखण्ड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button