कोरियाछत्तीसगढ़

नाबालिक को अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार,तीन आरोपियों में एक आरोपी नाबालिक,मनेन्द्रगढ़ पुलिस की कार्यवाही…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

कोरिया। मनेन्द्रगढ़ में नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है । इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़िता का कार में अपहरण कर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था । चौदह जुलाई दो हजार बाइस की रात को दस बजे यह घटना हुई । पीड़िता को नाबालिग और उसके दो साथी आकाश केवट और मोहम्मद अकरम अपनी कार में बैठाकर चैनपुर में एक गोदाम के पास ले गए और बारी बारी से बलात्कार किया । चाइल्ड लाइन की मदद से पीड़िता इक्कीस जुलाई को मनेन्द्रगढ़ थाने पहुँची जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मनेंद्रगढ़ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया । पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button