बलरामपुररायपुर

कलेक्टर के नाम से शातिर ठग लोगो से मांग रहा था पैसा….. कलेक्टर ने कहा वह नंबर मेरा नहीं ,,,,,रहे सतर्क

.वाट्सएप के माध्यम से बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. के नाम पर पैसा मांगने का मामला सामने आया है..जिसके बाद कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कथित तौर पर पैसा मांगने वाले शातिर ठग के विरुद्ध बलरामपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।इसके साथ ही उन्होंने इस प्रकार के किसी भी झांसे में लोगो के नही आने की अपील की है।

दरअसल आज सुबह से ही कलेक्टर विजय दयाराम के.के कांटेक्ट लिस्ट में शामिल कुछ अधिकारियों को एक नए नम्बर 8076782840 से कलेक्टर की डीपी लगी हुई वाट्सएप के जरिये पैसे मांगने की बात सामने आयी थी..और देखते ही देखते यह बात कलेक्टर तक पहुँची थी।जिसके बाद कलेक्टर विजय दयाराम के. ने खुद शोसल मीडिया वाट्सएप के कई ग्रुपो में इस प्रकार की ठगी की मंशा का खुलासा करते हुए..पोस्ट किया था..की जिस नम्बर से कलेक्टर के नाम पर पैसे मांगे जा रहे है..वह नम्बर उनका नही है..और ना ही उन्होने किसी से पैसे की डिमांड की है..कलेक्टर विजय दयाराम के. जिले के अधिकारी -कर्मचारियों समेत आम नागरिकों से भी यह अपील की है..की वे इस प्रकार के किसी भी झांसे में ना आये..वही कलेक्टर ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है..हालांकि अभी सायबर एक्पर्ट कलेक्टर की डीपी लगी वाली वाट्सएप नम्बर की पड़ताल में जुट गए है।

विजय दयाराम के. कलेक्टर बलरामपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button