कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपादिल्लीदेशप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईरघुनाथनगरराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासूरजपुर

रामानुजगंज में परिवहन विभाग की कड़ी कार्रवाई, 8 वाहन जब्त, 25 हजार का जुर्माना

रामानुजगंज में परिवहन विभाग की कड़ी कार्रवाई, 8 वाहन जब्त, 25 हजार का जुर्माना

बलरामपुर. सड़क सुरक्षा और अवैध वाहन संचालन पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग सक्रिय हो गया है। आरटीओ के निर्देश पर अंबिकापुर की उड़ान दस्तक टीम ने रामानुजगंज में विशेष अटेंडम चेकिंग अभियान चलाया। अभियान सुबह से शुरू हुआ और बाजार, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई।

बिना रजिस्ट्रेशन और फिटनेस वाले वाहन पकड़े गए
जांच में सामने आया कि कई ऑटो रिक्शा और मैजिक वाहन बिना रजिस्ट्रेशन, फिटनेस प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेजों के चल रहे थे। टीम ने ऐसे 8 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन पर इन वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और कुल 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अभियान होगा लगातार जारी
टीम प्रभारी ने बताया कि यह सिर्फ एक दिन की कार्रवाई नहीं है। विभाग जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की जांच जारी रखेगा ताकि बिना अनुमति और बिना फिटनेस चल रहे वाहनों को सड़क से हटाया जा सके। उनके अनुसार ऐसे वाहन यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं, इसलिए सख्ती जरूरी है।

लोग दस्तावेज साथ रखें, नियमों का पालन करें
टीम प्रभारी ने कहा कि लक्ष्य सिर्फ चालान काटना नहीं है, बल्कि लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सभी दस्तावेज हमेशा साथ रखें और समय पर नवीनीकरण कराएं।

विभाग की चेतावनी
परिवहन विभाग ने साफ किया कि आगे भी जिले में ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। नियम तोड़ने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी और लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button