दुर्घटनाबलरामपुर

नाले में दो मासूम समेत तीन की मौत

बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदौरी के खेराढोढ़ी नाला में एक परिवार बाइक समेत बह गया। इसमें दो मासूम समेत तीन की मौत हो गई है और पूरा परिवार बिखर गया है।

घटना देर रात कि है जब राजेश नायक नाम का युवक ससुराल चमनपुरा से अपने बाइक में पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ घर ग्राम पथरी वापस लौट रहा था। रास्ते में उसे बरसाती नाला पार करना था बाइक समेत अपने पत्नी और बच्चों को बिठा कर वह नाला पार कर रहा था तभी अचानक आई बाढ़ में पूरा परिवार बाइक समेत पानी में बह गया। पुलिस ने बताया की इस घटना में सिर्फ राजेश ही बच पाया जबकि उसकी 25 साल की पत्नी सविता और 5 साल का बेटा शनि व डेढ़ साल की बेटी काजल की डूबने से मौत हो गई।इस हादसे में हंसता खेलता एक पूरा परिवार तबाह हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button