बलरामपुरराजनीति

पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था से भाजपा की रणनीति फेल,,,नही कर पाए पुतला दहन,,,

बलरामपुर।भाजपा मंडल रामानुजगंज द्वारा आयोजित रामानुजगंज विधायक के पुतला दहन कार्यक्रम पुलिस की सख्ती की वजह से आयोजित नही होने पाई।पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के कारण भाजपाइयों को पुतला दहन करने का मौका नही मिल पाया।
भाजपा मंडल रामानुजगंज द्वारा लरंगसाय चौक पर गुरुवार शाम पांच बजे छत्तीसगढ़ सीएम और स्थानीय विधायक बृहस्पत सिंह का पुतला दहन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।परंतु स्थानीय पुलिस की चौकसी से भाजपा मंडल का यह कार्यक्रम सफल नही हो सका।भाजपाई कांग्रेस नेता पुतला दहन करने के लिए मौके तलाशते रहे परंतु रामानुजगंज की पुलिस चौकस थी जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने का मौका नहीं मिला।


गैर तलब है कि भाजपा मंडल रामानुजगंज ने अपने कार्यकर्ताओं को सूचना जारी करते हुये कहा था कि विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा दिग्गज नेताओं व अधिकारियों पर झूठा लांछन लगाते रहते हे जिस से जनता इसे मानसिक रोगी बताया और और कहा कि विधायक मंत्री पद की कुर्सी के लालच में इन्होंने लोकतंत्र के मंदिर में बैठकर अपने ही सरकार के एक सीनियर मंत्री पर अपने हत्या के साजिस का आरोप लगाया और बाद में खुद ही स्वीकार करते हैं कि मैं ने झूठ कहा था।विधायक बृहस्पत सिंह ने लोकतंत्र के मंदिर कहे जाने वाले विधानसभा में झूठ बोलकर भारतीय इतिहास के पन्नो पर एक काला अध्याय छोड़ दिया है जो बेहद ही बदनुमा धब्बा है।विधायक ने लोकतंत्र के इस मंदिर को कलंकित किया है इतने गंभीर आरोप के साथ लोकतंत्र के मंदिर को कलंकित करने के विरुद्ध में भारतीय जनता पार्टी मण्डल स्तर पर विधायक बृहस्पत सिंह का पुतला दहन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button