छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किया प्रोटोकॉल,,, होर्डिंग में इनका फ़ोटो लगाना अनिवार्य…

रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के दिशा निर्देश पर कांग्रेस द्वारा प्रचार प्रसार के लिए लगाए जाने वाले होर्डिंग में फ़ोटो लगाए जाने को लेकर सभी जिलाध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष व स्थानीय पदाधिकारियों को प्रोटोकॉल जारी किया है।


          जारी आदेश में कहा गया है कि जिला नगर ब्लाक मुख्यालयों में स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर राज्य सरकार की उपलब्धियों जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु तथा विभिन्न उत्सव के अवसर पर नगर के चौक-चौराहों पर फ्लैक्स,होर्डिंग्स के माध्यम से उत्साह का प्रदर्शन किया जाता है,जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा दिये गये निर्देशानुसार निर्धारित प्रोटोकॉल राष्ट्रीय स्तर के नेताओं,प्रदेश प्रभारी नेतागण,माननीय मुख्यमंत्री,जिला प्रभारी मंत्री माननीय प्रदेश अध्यक्ष संगठन जिला प्रभारी पदाधिकारी सहित पार्टी संगठन के स्थानीय जिला,शहर,नगर व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों का फोटोग्राफ लगाया जाना अनिवार्य हैं।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उपरोक्त प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने का निर्देश जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button