बलरामपुररामचंद्रपुररामानुजगंज

प्रदेश संगठन के आह्वान पर पंचायत सचिव ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन

जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अंतर्गत 91 ग्राम पंचायतों के सचिव ने संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में जनपद सीईओ को 01 सूत्रीय मांग को लेकर 7मार्च को जिला स्तरीय वादा निभाओ रैली एवं 9 मार्च को विधानसभा घेराव के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर एवं संरक्षक रविंद्र तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन की बैठक 22 फरवरी को राजीम एवं 27 फरवरी को कवर्धा के बैठक निर्णय किया गया जिसमें पंचायत सचिवों

की एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण को लेकर जिला स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय वादा निभाओ रैली करने का निर्णय लिया गया इसी क्रम में 7 मार्च को हम सभी जिला मुख्यालय में वादा निभाओ रैली निकालकर मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे वहीं 9 मार्च को प्रांत अध्यक्ष के नेतृत्व में वादा निभाओ रैली निकालकर विधानसभा का घेराव करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button