Uncategorizedकोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदेशपुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतभ्रष्टाचारमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुरसरगुजासुरजपुर

लूतिया डैम हादसा: एक ही परिवार के सात लोग बहे, चार शव बरामद

बलरामपुर में लूतिया डैम टूटा, तबाही से गांव में मातम,एक ही परिवार के सात लोग बहे, चार शव बरामद – दो की मौत की पुष्टि, चार लापता, तीन गंभीर घायल

बलरामपुर।जिले के तातापानी चौकी क्षेत्र में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। लगभग 40–50 साल पुराना लूतिया डैम अचानक टूट गया, जिससे नीचे बसा इलाका तबाही की चपेट में आ गया। तेज बारिश के कारण डैम पानी से लबालब भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे डैम का बांध टूट गया और तेज धारा में कई घर और मवेशी बह गए।



मौत और लापता लोगों की संख्या

हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, चार लोग अब भी लापता हैं। एक ही परिवार के सात लोग डैम टूटने के बाद बहे, जिनमें से चार शव बरामद किए गए हैं, जबकि तीन की तलाश जारी है। इसके अलावा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



घर और मवेशी बह गए

डैम के ठीक नीचे बसे दो मकान पूरी तरह तबाह हो गए। साथ ही, दर्जनों मवेशियों की मौत और कई के बह जाने की खबर है। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और लोग पूरी रात भय में गुजारने को मजबूर रहे।

प्रशासन मौके पर

सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी और तमाम प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। NDRF और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई है। रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें स्थानीय ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं।



ग्रामीणों के आरोप

ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डैम में पहले से ही सीपेज (रिसाव) हो रहा था। इसकी सूचना कई बार दी गई, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उनका कहना है कि अगर मरम्मत पर ध्यान दिया जाता, तो यह हादसा टल सकता था।

इलाके में मातम और दहशत

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। ग्रामीण अब भी सहमे हुए हैं। डैम टूटने से गांव का एक बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button