बलरामपुर

बजट 2022 में सामरी विधानसभा को मिले विकास की ढेरों सौगात, देखें कहां क्या बनेगा…

राजपुर– हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री के तौर पर साल 2022 का बजट पेश किया है और इस बजट में बलरामपुर जिले के सामने विधानसभा को बड़ी सौगात मिली है। विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की पहल पर विधानसभा को करोड़ों रुपए की सौगात मिली है जिससे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।

सड़क पुल पुलिया जलाशय और कई बड़े कामों की सौगात से क्षेत्र में विकास की उम्मीद है अब जाग गई हैं। बजट में हुए घोषणा में जसपुर कुसमी अस्ता सड़क का उन्नयन एवं मजबूतीकरण 8 करोड़ की लागत से, कुछ मिसामरी मार्ग का उन्नयन एवं मजबूती करण 8 करोड़ की लागत से डीपाडीह उमको भूलसी करकली मार्ग का मजबूती करण का कार्य 11 करोड़ की लागत से, कुसमी करौंदा मार्ग का मजबूती करण एवं चौड़ीकरण कार्य 5 करोड़ की लागत से होना है।

इसके अलावा जलाशयों में लवंग पानी जलाशय योजना 15 करोड़ ₹300000 की लागत से, झुमका नाला व्यपवर्तन योजना 26 करोड़ 88 लाख 81 हजार रुपए की लागत से, घोड़ासोत व्यपवर्तन योजना डेढ़ करोड़ की लागत से, घुघरी जलाशय योजना निर्माण कार्य चार करोड़ पचास लाख की लागत से, बांदा से परसवार तक 22 किलोमीटर नहर निर्माण 3 करोड़ की लागत से, बकसपुर जलाशय में बांध सुदृढ़ीकरण 20 करोड़ 96 लाख की लागत से, गेयुर एनीकट योजना मरम्मत कार्य 4:30 करोड़ की लागत से, हरगवा जलाशय योजना का जीर्णोद्धार 1 करोड़ 90 लाख 36 हजार रुपए की लागत से इसके अलावा चंद्र नगर जलाशय से नहर लाइनिंग कार्य डेढ़ करोड़ की लागत से स्वीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button