बलरामपुर

बड़ी लापरवाही: सेंट्रल बैंक में नहीं हुआ ध्वजारोहण…..

राजपुर।नगर में 75 वें स्वतंत्रता दिवस जहाँ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वहीँ नगर के एक संस्थान में इस पर्व को लेकर उदासीनता देखी गई,संस्थान द्वारा ध्वजारोहण नही किया गया।
75 वें स्वतंत्रता दिवस नगर के सभी प्रमुख संस्थानों शासकीय अर्द्धशासकीय एवं निजी संस्थानों द्वारा अपने अपने संस्थाओं में ध्वजारोहण कर इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।परंतु नगर के सेंट्रल बैंक में इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर उदासीनता देखी गई।बैंक में इस वर्ष ध्वजारोहण नही हुआ।सेन्ट्रल बैंक के पास रहने वाले अमित सिन्हा ने बताया कि बैंक में प्रतिवर्ष ध्वजारोहण किया जाता है परन्तु इस वर्ष बैंक में ध्वजारोहण नही किया गया।इतने बड़े राष्ट्रीय पर्व पर बैंक के इस उदासीन रवैये को लेकर नगरवासियों में काफी निराशा है।
हैरान करने वाली बात यह है कि एक तरफ जहां सोशल मीडिया का चलन है और हर खबर लोगों तक बड़े ही आसानी से पहुंच जाती है ऐसे में भी सेंट्रल बैंक के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा ध्वजारोहण नहीं किया जाना समझ से परे है,बहरहाल बैंक प्रबंधन के इस लापरवाही पर अब इनके ऊपर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। इस संबंध में हमने राजपुर के एसडीएम बालेश्वर राम से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button