मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका के 22 वार्डों में खुली नालियां, गंदगी से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, न.पा.उपाध्यक्ष ने कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के 22 वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई वार्डों में नालियां खुली पड़ी हैं और जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में गंदा पानी जमा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गंदगी और जलभराव के कारण शहरवासियों को मौसमी बीमारियों का खतरा सता रहा है।

बड़ी बात यह है कि यह आरोप खुद नगर पालिका उपाध्यक्ष ने यह आरोप लगाया है । उनका का कहना है कि वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
खुली नालियों के कारण राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से सभी वार्डों में नियमित नालियों की सफाई, कचरा उठाव और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की मांग की है। नगर पालिका उपाध्यक्ष का आरोप है कि शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था के बावजूद नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ की ओर से प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा में बताया कि आमजनों को सुविधा देना नगर पालिका प्रशासन का कर्तव्य है , अगर कुछ दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरेगी तो अपने निधि से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button