छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा रविवार से भब्य शुभारंभ, दूधिया रौशनी में होगा होगा आयोजन…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। मनेंद्रगढ़ प्रेसीडेंट क्लब द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित वार्ड स्तरीय मनेंद्रगढ़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 मई रविवार से होगा जिसमें शहर के 22 वार्डों की टीम मिनी स्टेडियम की दूधिया रोशनी में 12 दिनों तक खिताब के लिए जोर-आजमाईश करेंगी। मनेन्द्रगढ़ प्रेसिडेंट क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल प्रतिभाओं को उभारने और स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ प्रेसिडेंट क्लब द्वारा लगातार 15 वे वर्ष भी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार से किया जा रहा है इस प्रतियोगिता का इंतजार खिलाड़ियों के साथ नगर के नागरिकों को भी रहता है सभी के सहयोग से होने वाला यह‌ टूर्नामेंट निरंतर जारी रहते हुए 15 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। श्री सिंह ने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि रविवार को होने वाले शुभारंभ मैच में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से शहर के खिलाड़ियों का मनोबल बढाने में सहयोग प्रदान करे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 29 मई को रंगारंग समारोह के बीच खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि वार्डवार क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2011 से कराई जा रही
है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक मैदान में उमड़ते हैं और अब इस प्रतियोगिता ने एक उत्सव का रूप
ले लिया है। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच खेल प्रतिभाओं को अपना जौहर दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। बीते दिनों टूर्नामेंट का फिक्चर रिलीज किया गया है।

रोजाना होंगे 2 मैच
मिनी स्टेडियम में 18 मई से आरंभ होने वाले टूर्नामेंट में रोजाना 2 मैच
खेले जाएंगे। पहले दिन केवल एक मैच खेला जाएगा जिसमें संजय वार्ड क्र. 21 और मालवीय वार्ड क्र. 06की टीम आमने-सामने होगी। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच आगामी 28 मई को
खेला जाएगा जबकि फाइनल मैच 29 मई को रंगारंग समारोह के बीच खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button