मनेन्द्रगढ़: माधव भोग आटा परिवार ने किया सामूहिक रक्तदान, पहली बार रक्तदान करने वालों में दिखा उत्साह…
मनेन्द्रगढ़ । रक्तदान को महादान कहा जाता है… क्योंकि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जिंदगी बचाने वाला साबित हो सकता है। इसी सोच के साथ मनेन्द्रगढ़ में माधव भोग आटा परिवार की ओर से सामूहिक रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में परिवार से जुड़े लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। खास बात यह रही कि रक्तदान करने वाले अधिकांश लोगों ने पहली बार ब्लड डोनेट किया, वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान में हिस्सा लेकर समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया।

पहली बार रक्तदान करने वाले लोगों में उत्साह देखने को मिला। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान के जरिए किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में मदद मिल सकती है, इसलिए स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। आयोजकों ने कहा कि रक्त की जरूरत कभी भी किसी को पड़ सकती है। ऐसे में समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज और उसके परिवार के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है।
इस सामूहिक रक्तदान के जरिए लोगों ने यह संदेश दिया कि रक्तदान सिर्फ सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में लोगों से स्वस्थ होने की स्थिति में नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

