छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस की पहल,सुरक्षा के साथ सेवा में भी तत्पर,लगातार तीसरे वर्ष प्याऊ का कर संचालन…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। बढ़ती गर्मी से राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए नए जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ की सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के कोतवाली थाने के सामने प्याऊ लगाकर ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन दूर-दराज से इस ओर आमजन विभिन्न कार्यों से आते हैं, ऐसे में राहगीरों को ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। पुलिसकर्मी प्रतिदिन प्याऊ में पानी की व्यवस्था कर रहे है और लोगो को पानी पिला रहे है। सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह द्वारा बेसिक पुलिसिंग के समानांतर सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यों पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी तारतम्य सुरक्षा के साथ सेवा भावना के तहत आमजन को अपराधों के प्रति जागरूक किये जाने के साथ ही पुलिसकर्मियों द्वारा कई मानवीय कार्य किये जा रहे हैं। मनेन्द्रगढ़ पुलिस थाना द्वारा पिछले 2 सालों से प्याऊ घर थाने के सामने खोला गया है। इसके अलावा थाना प्रभारी सचिन सिंह के द्वारा कोरोना काल मे लोगो को घर घर तक खाना भी पहुंचाया गया था। जिसकी सराहना काफी हुई थी।

Related Articles

Back to top button