बलरामपुर

विधायक के खिलाफ युकां के पांच जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता, उठने लगी निलंबन की मांग..

राजपुर-रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा छग के स्वास्थ्य मंत्री औरअम्बिकापुर के विधायक टीएस सिंह देव पर जान से मारने की कोशिश के आरोप के बाद आज बलरामपुर जिले में युवा कांग्रेस के 5 जिलों के जिला अध्यक्ष व चार विधानसभा के अध्यक्षों ने प्रेस वार्ता कर विधायक के निलंबन की मांग की है।
24 जुलाई को रात में अंबिकापुर बंगाली चौक में विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमला किया गया था इस मामले में विधायक ने अपने ही पार्टी के विधायक व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और उनके परिवार पर आरोप लगाया था। पिछले 2 दिनों से यह मामला काफी तूल पकड़ रहा है और पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है, ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री की छवि खराब होता देख आज युवा कांग्रेस के 5 जिलों के जिलाध्यक्ष जिसमें सरगुजा कोरिया सूरजपुर जसपुर और बलरामपुर जिला शामिल है इन्होंने राजपुर में एक साथ प्रेस वार्ता कर विधायक के निलंबन की मांग की है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों ने कहा कि विधायक के काफिले पर हमला सिर्फ एक वाहन ओवरटेकिंग का मामला था और यह आए दिन किसी के साथ भी हो जाता है लेकिन विधायक प्रदेश स्तर के नेताओं पर अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिए इस घटना को प्रायोजित बना दिया।प्रेस वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक बृहस्पत सिंह की यह छवि रही है कभी उन्होंने जान से मारने का आरोप बलरामपुर जिले के पूर्व कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन पर लगाया तो कभी भाजपा के पूर्व मंत्री रामविचार नेताम पर यह आरोप लगा चुके हैं। प्रेस वार्ता के दौरान अजय सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष सरगुजा, जफर हैदर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूरजपुर, संजीव सिंह जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोरिया, रवि शर्मा जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस जसपुर, मुजस्सम नजर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस बलरामपुर, पूर्णिमा सेमरिया युवा कांग्रेस प्रदेश सह सचिव, श्रीमती खोरेन खलखो, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बलरामपुर, नीरज तिवारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष सामरी, जितेंद्र गुप्ता महामंत्री , सुनील सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजपुर , डॉ. द्विवेदी कोषाध्यक्ष , सुरेश सोनी, सुदामा राजबाड़े , देश मिश्रा, दयासागर सिंह,भाग्यश्री बेक , संजय पाठक, गंगा प्रसाद, हिमांशु जायसवाल, दीपक जयसवाल, अभय तिवारी, सूरज कुमार यादव, दिलीप मिंज, मुदस्सिर इराकी, अंकुर गुप्ता, राहुल भारती, संतोष सोनी, मालती पैकरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button