छत्तीसगढ़सरगुजा

वीरभद्र सिंह के संदेहास्पद मौत के मामले में न्यायिक जाँच की माँग,,,लुंड्रा विधायक व उनके समर्थकों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन…

अम्बिकापुर। लुंड्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंह के अंबिकापुर ट्रेन से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मृत पाए जाने के संबंध में लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने न्यायिक जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी लुंड्रा को ज्ञापन सौंपा गया है।


    धौरपुर राज परिवार से तालुकात रखने वाले वीरभद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में 12 अगस्त को कोटा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे लाश पाई गई थी। वीरभद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से जहां एक और सरगुजा में शोक की लहर है तो वही दूसरी ओर इस मौत को लेकर तमाम तरीके के कयास लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में वीरभद्र सिंह के समर्थकों एवं लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन शॉप न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button