छत्तीसगढ़बलरामपुर

शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया शिक्षकों को सम्मान,,,

News Desk

शिक्षक दिवस के उपलक्ष् में ग्राम सिधमा के हाई स्कूल प्रांगण में हायर सेकेंडरी हाई स्कूल माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जायसवाल के नेतृत्व एवं जिला बलरामपुर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष कमला प्रसाद पावले के आतिथ्य में सम्मानित किया गया।


        सिधमा हाई स्कूल प्राँगण में हुए इस शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष रूबी महंत मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल भाजयुमो जिला मंत्री हरिकिशन पैकरा मंडल कोषाध्यक्ष रविशंकर पैकरा एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल जायसवाल महिला मोर्चा मंडल महामंत्री पावित्री मानिकपुरी एवं भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती सुनैना मानिकपुरी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकायें स्कूली छात्र छात्राएं एवं अभिभावक गण उपस्थित थे। भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में सम्मान किए जाने पर शिक्षकों द्वारा भाजपा के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button