छत्तीसगढ़बलरामपुर

स्थानीय पत्रकारों को मिली प्रेस क्लब भवन,,,किया गया फीता काटकर उद्घाटन…

राजपुर।शरदीय नवरात्रि के शुभअवसर राजपुर जनपद पंचायत कार्यालय के सामने पत्रकारों ने अपने प्रेस क्लब भवन का फीता काटकर एवं माँ सरस्वती के मानचित्र पर दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।पत्रकारों को प्रेस क्लब के लिए भवन मिलने के बाद अब स्थानीय पत्रकारों को अपने कार्य करने में काफी सहूलियत मिलेगी।


       स्थानीय पत्रकारों ने लंबे समय से अपने लिए प्रेस क्लब भवन की मांग की जा रही थी।इस तारतम्य में नगर में सभी पत्रकार स्थानीय विधायक चिंतामणि महराज से मिलकर अपनी समस्याओं को रखी थी।विधायक ने इस पर तत्काल पहल करते हुए जनपद पंचायत के सामने खाली पड़ी भवन को पत्रकार क्लब के लिए देने हेतु अधिकारियों से चर्चा कर आवंटित कराने की बात कही।जिसके बाद विधायक के पहल पर खाली पड़े भवन को पत्रकार क्लब के लिए आवंटित करते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य कराया गया एवं नवरात्रि के पहले दिन पत्रकारों ने इस भवन का उद्घाटन कर भवन में प्रवेश किया।विधायक के इस पहल पर सभी स्थानीय पत्रकारों ने सामरी विधायक चिंतामणि महराज को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उद्घाटन के इस अवसर पर बुढाबग़ीचा सरपंच ललन राम मुंडा उपसरपंच दीपेश गर्ग पंच अंकुर गुप्ता सहित प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल सोनी अरुण सोनी राकेश जाटव विश्वास गुप्ता पूरन देवांगन रंजीत सोनी संजय सोनी राकेश जायसवाल विकास यादव कृष्णा टोप्पो सुहैल सहित विभु जायसवाल अनूप सिंह दीपक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button