छत्तीसगढ़बलरामपुर

अवैध मवेशी तस्कर के मामले में तीन गिरफ्तार,,,रात्रि चेकिंग के दौरान आरोपी पकड़ाए…

राजपुर। पुलिस ने अवैध रुप से मवेशी तस्कर करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से 09 नग मवेशियों को जप्त किया है।
   पुलिस ने बताया कि रात्रि गस्त के दौरान रविवार के भोर में करीब 4:30 बजे लखनपुर से आ रहे पीकअप क्रमांक CG15 DX 8355 जिसमे तिरपाल ढँका था संदेह के आधार पर थाना गेट के सामने रोककर चेक किया।वाहन में तीन व्यक्ति बैठे थे जिनसे पूछताछ करने पर पीकअप चालक अपना नाम बाबूलाल पिता रामप्रसाद उम्र 31 वर्ष सा. लहपटरा थाना लखनपुर व अन्य व्यक्ति अपना नाम हुसैनी पिता कुतुबुद्दीन अंसारी उम्र 30 वर्ष सा सोनपुरवा वार्ड क.11 थाना रंका जिला गढ़वा (झारखण्ड) व बंधन राम पिता रूपनारायण उम्र 48 वर्ष सा. कोसगा थाना लखनपुर जिला सरगुजा (छ.ग.) का निवासी बताये। वाहन के तीरपाल को जब हटवाकर देखा तो उसमें 09 नग बछिया गाय रंग सफेद किमत करीब 30000.00 रूपये को कुरता पूर्वक बांध कर रखा गया था। जिसमें से 01 नग गाय कि मृत्यु हो गया है। जिसे आरोपियों ने झारखण्ड बूचड़ खाना कटिंग के लिए ले जाना बताये। आरोपियों से जब बछिया गाय परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया तो उन्होंने कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबूलाल गढ़ेवाल, हुसैनी अंसारी, बंधन राम के विरूद्ध छ.ग. पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4.6.10. एवं पशु कुरता निवारण अधि. 1960 की धारा 11 (घ) के तहत कार्यवाही करते हुए को उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक निलमणी कुजूर, प्रधान आरक्षक नानसाय खलखो, आरक्षक विजय सिंह, प्रशांत भगत, चालक आरक्षक अजय टोप्पो का सक्रिय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button