बलरामपुर

आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय वाड्रफनगर एवं आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय रघुनाथ नगर एवं हाई स्कूल रघुनाथ नगर 03 स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जागरूकता कार्यक्रम में यातायात पुलिस बलरामपुर के द्वारा जिले में हो रहे दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु, वाहन चालकों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया गया।

बलरामपुर यातायात प्रभारी राजेंद्र साहू जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्रों को जानकारी दी गई कि वाहन में तीन सवारी से अधिक व्यक्ति ना बैठे, हेलमेट का प्रयोग करें, बिना लाइसेंस के वाहन चालन ना करें, नाबालिक बच्चों के द्वारा वाहन चलाना दंडनीय अपराध है ,स्टंट ना करें ,शराब पीकर वाहन चलाना न करें ,तथा जो कोई दूसरा व्यक्ति शराब पीकर वाहन चालन कर रहा है तो उसे भी रोके तथा पुलिस को जानकारी देवें सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं,

यातायात नियमों का पालन करें तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करें जिससे कि सड़क दुर्घटना में कमी लाया जा सके तथा नई मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में जानकारी दी गई यातायात नियमो का पालन करने हेतु पंपलेट बाटा गया तथा हाईवे पेट्रोलिंग के बारे में जानकारी दी गई पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 9479193899 वितरण किया गया की क्षेत्र में एक्सीडेंट होने पर तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग एवं पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें जिससे कि घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया जा सके और जो संभव मदद हो सके किया जा सके!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button